आज की ताजा खबर

यंग इनोवेटर्स लॉन्चपैड-2026 के दूसरे चरण में शेम्फोर्ड के दो छात्र चयनित

top-news

सुलतानपुर।शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के दो विद्यार्थियों सची त्रिपाठी और स्तुती अग्रहरी ने यंग इनोवेटर्स लॉन्चपैड के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरे चरण में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।यह स्टार्टअप चैंपियनशिप डिज़ाइन इनोवेशन सेंटर आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं नो योर करियर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार,उद्यमिता,समस्या समाधान क्षमता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अजय कुमार तिवारी ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों की प्रतिभा,परिश्रम तथा रचनात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों छात्र आगामी चरणों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।विद्यालय प्रबंधक रंजीत सिंह ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *