आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिले में भव्य स्वागत, प्रशिक्षण वर्ग में हुए शामिल
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jun, 2026
अम्बेडकरनगर।बीजेपी के जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी।जनपद में प्रथम बार आए भाजपा की अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का जिले की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव उनके साथ उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप मोनू सिंह के आलावा सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े मालाओं से और गदा भेंट कर स्वागत किया। जे सी बी से भी उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा किया।कटेहरी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,अन्नावा बाजार में भी स्वागत किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ब्रम्हबाबा (शिव बाबा) में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पूजन अर्चन किया।पुरानी तहसील तिराहे पर भाजपा नेता विवेक मौर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने नगर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ भीम राव अंबेडकर , डॉ राम मनोहर लोहिया और महाराणा प्रताप के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।लोहिया सभागार में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने वर्ग प्रभारी एवं क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, अंकित सिंह चंदेल, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम के साथ भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा के एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाओं के विषय पर अपने व्याख्यान दिए। कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से भारत के युवाओं का भविष्य निखरता है।
भाजपा सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर निवास करने वाले परिवारों के लिए सारी योजनाओं को संचालित कर रही है। कहा कि मोदी जी और योगी जी जिस प्रकार से देश प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं में कार्य करने की पद्धति उद्भव और संस्कार की विकास ही प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है। न्यू सर्किट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने भाजपा जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी की मौजूदगी में मीडिया से मुखातिब हुए।सोमवार को प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्रों में विषय वक्ताओं ने अपने अपने विषय पर व्याख्यान दिया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







