आज की ताजा खबर

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का संकट, छात्रों ने डीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन पानी, बिजली, लैब और शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने उठाई आवाज, डीएम ने एसडीएम से कराई जांच

top-news

कुशीनगर। करोड़ों रुपये की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। पेयजल, बिजली, प्रयोगशालाओं, शौचालयों और शिक्षकों की कमी जैसी समस्याओं से परेशान बैच 2024 और 2025 के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम को मौके पर भेजकर जांच कराई।


छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। कॉलेज परिसर में कई दिनों से पेयजल की व्यवस्था बाधित है। शौचालयों की स्थिति भी खराब बनी हुई है। वहीं सेंट्रल एसी और लिफ्ट बंद होने से भीषण गर्मी में कक्षाओं में पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। छात्रों का यह भी कहना है कि बिजली कटौती के दौरान जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उसे संचालित नहीं किया जाता।


ज्ञापन में छात्रों ने कई प्रयोगशालाओं के बंद होने और शिक्षकों की कमी का भी मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि इन अव्यवस्थाओं के कारण प्रायोगिक शिक्षा और आगामी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है।


मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि भवन नया होने के कारण कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गई हैं और चरणबद्ध तरीके से उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण से जुड़े कई कार्य सरकारी प्रक्रिया के तहत चल रहे हैं।


फिलहाल छात्रों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं कब तक पूरी तरह बहाल हो पाती हैं।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Kushinagar Medical College: मूलभूत सुविधाओं के लिए छात्रों का हंगामा, DM से की शिकायत | UP News

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *