आज की ताजा खबर

सिसवा बाजार के वार्ड-23 की जर्जर सड़क से लोग परेशान, डीएम से मरम्मत की मांग शास्त्री नगर में गड्ढे, जलभराव और कीचड़ से बढ़ी मुश्किलें, पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने वीडियो भेजकर उठाई आवाज

top-news

महराजगंज। सिसवा बाजार नगर पालिका के वार्ड संख्या-23 स्थित शास्त्री नगर में मस्जिद के पास से मुख्य सड़क तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा है। सड़क पर गड्ढे, जलभराव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द मरम्मत की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह बने गड्ढों और जलभराव के कारण आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। वहीं गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

मामले को लेकर नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर जिलाधिकारी महराजगंज को भेजा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से सड़क की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल क्षेत्रवासियों को प्रशासन से उम्मीद है कि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू कराई जाएगी, ताकि आवागमन सुगम हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

Maharajganj News: सिसवा बाजार में जर्जर सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल | UP News

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *