आज की ताजा खबर
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
लोहिया कार्यालय पर सपा ने मनाया 'व्यापारी कल्याण दिवस
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jun, 2026
पडरौना, कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज दानवीर भामाशाह की जयंती पर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पडरौना में 'व्यापारी कल्याण दिवस' मनाया गया। सपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई समीक्षा बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी की विसंगतियों, ऑनलाइन व्यापार से हो रहे नुकसान और प्रशासनिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर जमकर आवाज उठाई। सपा नेताओं ने व्यापारियों के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष का भरोसा दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह ने महाराणा प्रताप की मदद के लिए अपनी पूरी संपत्ति दान कर दी थी। उनका त्याग आज भी व्यापारी समाज को राष्ट्रहित में योगदान की प्रेरणा देता है। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि छोटे-मझोले कारोबारी दोहरी मार झेल रहे हैं। जीएसटी की जटिल प्रक्रिया, ऑनलाइन कंपनियों से प्रतिस्पर्धा, बिजली कटौती, सड़क-अतिक्रमण और सुरक्षा की कमी से व्यापार चौपट हो रहा है। कई व्यापारियों ने प्रशासनिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।
सपा नेता रवि मदेशिया ने कहा कि 2012 की समाजवादी सरकार में व्यापारियों के लिए कई योजनाएं चलीं। सपा हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने भरोसा दिया कि पार्टी व्यापारियों की हर समस्या को शासन तक पहुंचाएगी और समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष विनय उमर, पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह, जिला महासचिव रेवती रमन, जिला उपाध्यक्ष व रवि मदेशिया मौजूद रहे।
संचालन व्यापार सभा के जिला महासचिव रवि कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर विजय जायसवाल, विजय यादव, अकबर अंसारी, अवधेश राय, हीरा प्रसाद, निजामुद्दीन, अनिल यादव समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। अंत में व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







