आज की ताजा खबर

बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा

top-news

फाजिलनगर ,कुशीनगर। जनपद के फाजिलनगर अंतर्गत जोकवा बाजार स्थित महाराजा भवन में नातिन के जन्म को "लक्ष्मी उत्सव" के रूप में मनाना जाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, समाजसेवी चंद्रशेखर "लड्डू" महाराज के नाना बनने एवं उनके घर नातिन आनंदिता "बुलबुल" के रूप में साक्षात लक्ष्मी जी के आगमन पर महाराजा परिवार में अपार खुशी और उल्लास का माहौल है।

बेटी के जन्म पर जिस भव्यता एवं सम्मान के साथ उत्सव मनाया जा रहा है, वह आज के समाज के लिए अनुकरणीय मिसाल है। जब पूरा समाज बेटा-बेटी के भेद में उलझा है, तब महाराजा परिवार ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" को नारों से आगे बढ़कर संस्कार में उतारने का कार्य किया है। यह आयोजन समाज को संदेश देता है कि बेटी है तो कल है। नातिन के स्वागत में महाराजा भवन में ढोल, नगाड़े एवं गाजे-बाजे की धूम रही।

दादी लखपति देवी, कमलावती लड्डू, विमला देवी, गायत्री वर्मा, सरोज देवी एवं छोटी मम्मी अनिता यादव, आँचल ने मंगल सोहर गीत गाकर लक्ष्मी स्वरूपा बिटिया का पारंपरिक स्वागत किया। बुलबुल नातिन के स्वागत कार्यक्रम में दादा लड्डू महाराज ने लक्ष्मी स्वरूपा अपनी नातिन का चरण माथे लगाकर विधिवत पूजन किया। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म पर ऐसी खुशियाँ हर घर में होनी चाहिए। यही सच्चा सामाजिक बदलाव है।

उन्होंने नन्ही परी बुलबुल के स्वस्थ, सुखी, समृद्धशाली एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। नन्ही परी "बुलबुल" के जन्म की सूचना मिलते ही महाराजा भवन में आशीर्वाद देने वालों का तांता लग गया। मुख्य रूप से सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष सिंह, जिपंसद व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी राजन कुमार शुक्ला, कांग्रेस के जिला सचिव गोरखनाथ यादव, एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, सपा के वरिष्ठ नेता उस्मान गनी नूरी, नाना पलटन यादव, संतोष वर्मा,  नन्दलाल यादव, सुनील परवाना, क्षेपंस ई. श्रवण कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, कमरुद्दीन साह, श्रीराम पटेल, प्रधान हरिकेश यादव,  कृपा शंकर यादव, डॉ.जय प्रकाश यादव, अनिल कुमार राव, बिजेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान नागेन्द्र गुप्ता, तारकेश्वर सिंह, पवन कुमार यादव, सुन्दरेश वर्मा, सुभाष चन्द्र महन्थ, संजय कुशवाहा, मेल्हु प्रसाद एवं हरेन्द्र कुमार गोंड़ आदि ने पहुंचकर लक्ष्मी रूपी बिटिया के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया। सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार पापा अभिषेक लड्डू यादव एवं छोटे पापा ई. अंशुमान सिंह यादव ने व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *