आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डॉक्टर्स डे और सीए डे पर चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ सम्मान लायंस क्लब सेवा ललितपुर ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार समाज सेवा के संकल्प के साथ नए लायनिस्टिक वर्ष की शुरुआत
- दैनिक लोक भारती
- 02 Jul, 2026
ललितपुर। लायंस क्लब सेवा ललितपुर द्वारा नए लायनिस्टिक वर्ष के प्रथम दिन डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे पर जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि चिकित्सक समाज के शारीरिक स्वास्थ्य के मार्गदर्शक होते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दोनों ही वर्ग अपने-अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इसी भावना के साथ उनके सम्मान का आयोजन किया गया। इस दौरान डा.दीपक चौबे, डा.आलोक जैन, डा.दीपाली, डा.दीपक, डा.अनुपम मिश्रा एवं डा.प्रतीक को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जनपद के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए संजीव जैन, सीए सौरभ जैन एवं सीए विकास ओसवाल को भी समाज और आर्थिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब सेवा के अध्यक्ष संजीव जैन ममता स्पोटर्स ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना क्लब की परंपरा है और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर क्लब सचिव डा.संदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय जैन, पूर्व अध्यक्ष राजीव पटवारी, पूर्व सचिव डा.अवधेश अग्रवाल, लोकेश जैन, मनोज जैन, बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू, फहीम सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







