आज की ताजा खबर

झाड़ियों से घिरा अन्तेष्टि स्थल, ग्रामीणों ने की सफाई कराने की मांग

top-news

मोतीचक कुशीनगर। जनपद के विकास खण्ड मोतीचक  क्षेत्र के गांव अजीजनगर में स्थित रोहुआ घाट पर वर्ष 2015-16 में 12 लाख की लागत से विधायक निधि से बना अन्तेष्टि स्थल साफ सफाई के अभाव में झाड़ियों से घिरा पड़ा है।
अन्तेष्टि स्थल की नियमित साफ सफाई न होने से शवों का दाह संस्कार करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्तेष्टि स्थल नजदीक होने से क्षेत्र के भैसही, मंगलपुर, सोनिया, माफीटोला, अरकपुर, कन्हौली, मोतीचक, मंगुरही, सोनबरसा, अजीजनगर, गोनहा, रामनगर समेत अन्य गावों के लोग दाह संस्कार करने आते हैं। अन्तेष्टि स्थल के चारों तरफ झाड़ियां उगने से आने वाले लोगों को विषैले जीओं का डर सताता रहता हैं।

क्षेत्र के  अयोध्या मिश्र, देवानंद यादव, लालबहादुर सिंह, रामदरश प्रसाद, शैलेन्द्र सिंह, नंदेश्वर गुप्ता, रामसेवक, मनोज गोड़, ब्यास सिंह, सोनू यादव, आनंद सिंह, विरेंद्र सिंह आदि ने लोगों के सहूलियत के अन्तेष्टि स्थल के आस पास उगी  झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की हैं। जिससे दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों परेशानियों का सामना न करना पड़े।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *