आज की ताजा खबर

महाराजगंज पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

top-news

सीमा से पार्टी कार्यालय तक पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ हुआ स्वागत

विनोद राय बोले- भाजपा की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता, संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान

महाराजगंज |  भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम महाराजगंज आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

करतारी, परतावल, सेमरा टोल प्लाजा और नगर के सक्सेना तिराहे सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद राय का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।


भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में विनोद राय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *