आज की ताजा खबर

लखनऊ विश्वविद्यालय की साइंस कैंटीन में टीन शेड से टपक रहा पानी, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

top-news

बारिश में कैंटीन की छत से पानी टपकने पर निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए अनियमितता के आरोप

प्रवक्ता बोले- मामले की जानकारी नहीं, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

लखनऊ |  लखनऊ विश्वविद्यालय की साइंस कैंटीन में बारिश के दौरान टीन शेड से पानी टपकने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कैंटीन के निर्माण में अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आरोप है कि पूर्व में साइंस कैंटीन के नवीनीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि पुरानी टीनों का उपयोग कर उन्हें रंग-रोगन कर दोबारा लगाया गया, जिसके कारण अब बारिश के दौरान कैंटीन की छत से पानी टपक रहा है।


मामले में पूर्व कुलपति, तत्कालीन निर्माण अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों पर अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही और इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो निर्माण कार्य और वित्तीय प्रक्रियाओं की जांच की मांग तेज हो सकती है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जांच या कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।

https://youtube.com/shorts/f02znEAnb6U?si=qy1nYmtd8nxyBOp5 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *