आज की ताजा खबर

फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

top-news

पत्नी को मायके से लाने जा रहे थे सुनील जाटव, अटैना पुल के पास हुआ हादसा

घायल बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत सुनील जाटव अपनी पत्नी को मायके से लाने के लिए दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अटैना पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील जाटव (40) हाल ही में दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। शुक्रवार को वह अपने 12 वर्षीय बेटे विनय और 8 वर्षीय बेटी सौम्या को साथ लेकर ससुराल अटैना जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सुनील और उनके बेटे विनय की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटी सौम्या को परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से पहले कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है। 


पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

फर्रुखाबाद सड़क हादसा: पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम | Lok Bharti Digital
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *