आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
उन्नाव में 18 जुलाई को सजेगा ‘पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3’, देशभर के मेकअप एक्सपर्ट देंगे प्रोफेशनल ट्रेनिंग
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
ब्राइडल मेकअप, रैंप शो, डांस प्रतियोगिता और फैशन इवेंट होंगे आकर्षण का केंद्र
टॉप-30 मेकअप आर्टिस्ट होंगे सम्मानित, युवाओं को मिलेगा करियर गाइडेंस का अवसर
उन्नाव | उन्नाव के होटल शिवा इन में 18 जुलाई 2026 को आर.एस. प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में ‘पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य मेकअप, फैशन, मॉडलिंग और डांस के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाना है।
आयोजक मोहम्मद तौफीक और मॉडल सौम्या ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं नगर पालिका के नामित सभासद कुँवर विनय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं ग्रैंड मेकअप सेमिनार आयोजित होगा।
सेमिनार में नई दिल्ली की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लवली चौधरी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहेंगी। वहीं कानपुर से रोहिना शाहनवाज, महजबीन खान, अलीज़ा, तबस्सुम सिद्दीकी तथा उन्नाव से रश्मि पटेल प्रतिभागियों को प्रोफेशनल और ब्राइडल मेकअप की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगी।
कार्यक्रम में ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, मॉडलिंग रैंप शो, डांस प्रतियोगिता और फैशन शो का आयोजन भी होगा। ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर शैज़ी मुबीन करेंगी। इसके अलावा प्रदेश के टॉप-30 मेकअप आर्टिस्टों को ‘पैराडाइज ऑफ यूपी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और उभरती प्रतिभाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर एवं स्टैंडअप कॉमेडियन लक्ष्य निगम करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







