आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
हरियाली का महाअभियान: गांव से शिक्षण संस्थानों तक गूंजा पौधारोपण का संकल्प जादीपुर में 400 पौधे रोपे गए,आज वजूपुर की वंदे मातरम् वाटिका में डीएम लगाएंगे पौधे कटका में स्वतंत्रता सेनानी रामबली मिश्र की स्मृति में बनी वाटिका
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
सुलतानपुर। वृहद वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत जिले में शनिवार को गांवों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया। भदैयाँ ब्लॉक की जादीपुर ग्राम सभा, गोसाईगंज क्षेत्र के कटका तथा कमला नेहरू इंस्टीट्यूट (केएनआई) परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
भदैयाँ विकासखंड की जादीपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहात कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने अमरूद का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। पंचायत सचिव ऋषिकेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम सभा में इस वर्ष अब तक लगभग 400 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें अमरूद, आम, सागौन, सफेद शीशम, सुंदरी और नीम जैसी फलदार एवं छायादार प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार पाठक, जूनियर इंजीनियर जितेंद्र मोहन शर्मा, लेखपाल संतोष राजवंशी, पंचायत सहायक आदर्श पाठक, सफाई कर्मचारी राजेश गौतम, अजय मिश्रा, केयरटेकर रेखा देवी तथा पत्रकार राजेश ने भी पौधारोपण किया। प्राथमिक विद्यालय जादीपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राहुल यादव के नेतृत्व में भी पौधे लगाए गए। रविवार को भदैयाँ ब्लॉक के वजूपुर गांव स्थित नव विकसित वंदे मातरम् वाटिका में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में लगभग 1500 पौधों का रोपण किया जाएगा। पंचायत सचिव ऋषिकेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उधर, गोसाईगंज क्षेत्र के कटका–मयांग मार्ग पर कटका क्लब सामाजिक संस्था ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित रामबली मिश्र की स्मृति में प्रस्तावित वाटिका में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पौत्र राजीव मिश्र और भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि संदीप मिश्र ने किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषभदेव शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिव कुमार तिवारी तथा अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संजोने का आह्वान किया। डॉ. सौरभ मिश्र ने कटका–मयांग मार्ग का नाम पंडित रामबली मिश्र के नाम पर रखने की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में विनय त्रिपाठी, धर्मेंद्र शर्मा, प्रांजल मिश्र, शिव कुमार मिश्र, दीपक शुक्ला, अंश मिश्र, गौरव राय, केडी मिश्र सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
इधर, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट (केएनआई) में रविवार को होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ की तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह के निर्देशन में शिक्षकों, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर गड्ढों की खुदाई की। इस दौरान उपप्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह, मुख्य अनुशासक डॉ. सुधांशु प्रताप सिंह, ट्रस्ट सदस्य अनिल सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, डॉ. आर.पी. मिश्र, डॉ. अजीत कुमार सिंह, रामशबद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रविवार को संस्थान परिसर में सघन पौधारोपण किया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







