आज की ताजा खबर

चोक नालियों ने खोली व्यवस्था की पोल पांडेयबाबा बाजार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी

top-news

मोतिगरपुर, सुलतानपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित पांडेयबाबा बाजार में नालियां चोक होने से हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन नाली की सफाई नहीं होने से दुकानों के सामने कीचड़ और गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय रमेश कसौधन, रवि अग्रहरि, संतराम वर्मा, दलसिंगार अग्रहरि, अनंत बहादुर सिंह, धर्मराज मौर्य और अप्रबल मौर्य ने बताया कि नाली लंबे समय से जाम है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। गंदे पानी से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बीडीओ निशा तिवारी ने बताया कि एडीओ पंचायत को टीम बनाकर सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *