आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
रेलवे स्टेशन बना गौशाला,प्लेटफॉर्म पर छुट्टा सांडों का कब्जा, यात्री सहमे, हादसे की आशंका
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
तुलसीपुर I स्थानीय रेलवे स्टेशन तुलसीपुर के प्लेटफॉर्म पर इन दिनों छुट्टा सांडों और मवेशियों का जमावड़ा यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। प्लेटफॉर्म पर खुलेआम घूमते सांड न केवल यात्रियों की आवाजाही में बाधा बन रहे हैं, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कई छुट्टा सांड आराम से खड़े और घूमते दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के इंतजार के दौरान उन्हें इन मवेशियों से बचते हुए निकलना पड़ता है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार सांडों के आपस में भिड़ने या अचानक दौड़ने से प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति भी बन जाती है। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन पर नियमित निगरानी नहीं होने के कारण छुट्टा पशु बेधड़क प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं। रेलकर्मियों की लापरवाही के चलते स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन पशुओं को स्टेशन से नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर में छुट्टा पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए। इसके लिए बैरिकेडिंग कराई जाए और नियमित रूप से निगरानी की जाए ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डीके राव ने बताया कि पशुओं के प्लेटफार्म पर विचरण करने पर रोक लगाने हेतु आईओडब्लू को पत्र भेजा जा रहा है ताकि पशुओं को प्लेटफार्म पर विचरण करने से रोका जा सके।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







