आज की ताजा खबर

सहकारी गन्ना समिति तुलसीपुर में वृक्षारोपण: "एक वृक्ष, हजारों खुशियों का आधार"

top-news

तुलसीपुर, बलरामपुर /सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, तुलसीपुर के प्रांगण में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष  की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके कर-कमलों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी  संजय कुमार , सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर  राजेश कुमार  सहित , पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडे, मनीष तिवारी सहित समिति के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि _"एक वृक्ष, हजारों खुशियों का आधार हरियाली से ही खुशहाली का विस्तार" वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी से अपील की गई कि आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, उनका संरक्षण करें और स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आज लगाया गया एक पौधा, आने वाले कल की सबसे अनमोल धरोहर है। कार्यक्रम में सैकड़ों छायादार एवं फलदार पौधे समिति परिसर में लगाए गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *