आज की ताजा खबर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाल दिलाई गई दस्तक शपथ

top-news

बलरामपुर/जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को दस्तक अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने  किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता, स्वच्छता और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने तथा बुखार, डायरिया एवं अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के लिए जागरूक करेंगी।

 सीएमओ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनजागरूकता ही संचारी रोगों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।

 

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. बी.पी. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, हिमांशु, अमरेंद्र, पवन सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने दस्तक अभियान की शपथ लेते हुए संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र परिवार तक स्वास्थ्य विभाग का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *