आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फर्जी बैनामा कर 45 लाख की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार कूटरचित दस्तावेज तैयार कर असली भू-स्वामी की जगह फर्जी व्यक्ति से कराया बैनामा
- दैनिक लोक भारती
- 11 Jul, 2026
बाराबंकी। थाना बदोसराय पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का फर्जी बैनामा कर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार चन्दवारा निवासी कृष्णावती पत्नी स्वर्गीय रामहरख ने थाना बदोसराय में तहरीर देकर बताया था कि उन्होंने 7 मई 2026 को डेरेराजा निवासी बंशीलाल की भूमि का बैनामा कराया था।
बाद में पता चला कि असली बंशीलाल की जगह एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराया गया और उनसे 15 लाख रुपये आरटीजीएस तथा 30 लाख रुपये नकद सहित कुल 45 लाख रुपये हड़प लिए गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से बंशी निवासी लखीमपुर खीरी को असली बंशीलाल बनाकर पेश किया और तहसील सिरौलीगौसपुर में फर्जी बैनामा करा दिया।
पुलिस ने सुनील कुमार वर्मा उर्फ सुशील, रविनन्दन द्विवेदी, विनोद कुमार, राजकुमार, नन्दकिशोर और बंशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







