आज की ताजा खबर

सरयू का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, राहत केंद्र सक्रिय हेतमापुर में पीएसी के 13 जवान तैनात, तटवर्ती गांवों पर प्रशासन की पैनी नजर

top-news

सूरतगंज (बाराबंकी)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए रामनगर तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन पिछले वर्ष की बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।


हेतमापुर स्थित बतनेरा ग्राम पंचायत में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र को सक्रिय कर वहां पीएसी के 13 जवानों की तैनाती की गई है। राजस्व, पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार नदी के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय करने की तैयारी शुरू हो गई है।


प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लोगों से नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *