आज की ताजा खबर

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया, पुलिस ने जांच शुरू की

top-news

सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।जानकारी के अनुसार एक बाइक लालपुर करौता की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक क्योटली स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रही थी।


इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवबक्सपुरवा निवासी अनुज (19) पुत्र कुंवारे तथा लवकुश (18) पुत्र रामतीरथ घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *