आज की ताजा खबर

थाना समाधान दिवस मे जनसुनवाई में भूमि विवाद के मामले हावी भूमि विवाद, नाली अवरोध और राजस्व मामलों पर निर्देश

top-news

मसौली(बाराबंकी)। थाना मसौली परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, राजस्व संबंधी शिकायत, नाली अवरोध और आपसी विवाद से जुड़े थे।राकेश कुमार वर्मा ने भूमि की दिशा बदलने एवं क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की, जबकि सलिल कुमार ने कई लोगों के विरुद्ध राजस्व संबंधी शिकायत दर्ज कराई। रमाकांत ने गाटा संख्या 294, 365 और 366 में धान की फसल लगाए जाने की शिकायत की।


वहीं रामदेव ने सरकारी नाली में मिट्टी और कूड़ा डालने तथा गाली-गलौज का आरोप लगाया। राजेंद्र और दिलीप ने नाली बंद करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *