आज की ताजा खबर

जीवन बचाने वाला कार्य है रक्तदान करना

top-news

जौनपुर। लायन्स क्लब   द्वारा रक्तदान शिविर   ब्लड बैंक निकट कुत्तुपुर तिराहा पर आयोजित किया गया जिसमें लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश है। उन्होंने बताया कि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चन्द्र कक्कड़  के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है जिसमें लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर सच्ची समाज सेवा कर रहे हैं।   को-चेयरपर्सन ब्लड डोनेशन डॉ संदीप मौर्य ने कहा कि रक्तदान करना एक बहुत ही नेक और जीवन बचाने वाला कार्य है। 


मो मुस्तफा, डॉ0 हस्सान महमूद, सचिव रितेश गुप्ता,   रिशी श्रीवास्तव, पवन वर्मा, दिलीप गुप्ता, राजन हुसैन, अनिल यादव, अली अहमद, मनदीप यादव, आदर्श त्रिपाठी  उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *