आज की ताजा खबर

विद्यालय अनुशासन का मंदिर: कृपाशंकर सिंह

top-news

जौनपुर । तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।  समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री, महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए कहा कि आज लगभग साठ वर्षों बाद अपने उस विद्यालय की धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहाँ से हमने शिक्षा ग्रहण कर जीवन की दिशा और संस्कार प्राप्त किए।


 श्री सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता की पहली नींव उसके विद्यालय में ही रखी जाती है। विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और व्यक्तित्व निर्माण का मंदिर होता है। उन्होंने कहा कि आज वे जिस भी स्थान पर हैं, उसमें तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासन और शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व  सांसद धनंजय सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह,सुरेंद्र सिंह,समेत आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *