आज की ताजा खबर

चलते ट्रक में लगी आग, मालिक जिंदा जला , पीलीभीत में प्लास्टिक का सामान लेकर जा रहा था, केबिन में फंसा रह गया

top-news

पीलीभीत I पीलीभीत में चलते ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक के मालिक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वो ट्रक में प्लास्टिक का सामान लादकर इंडो नेपाल बॉर्डर पर छोड़ने जा रहा था। पूरनपुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात अचानक ट्रक में आग लग गई।
ट्रक में प्लास्टिक भरे होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और चालक को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। जब दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब ट्रक के केबिन से जला हुआ शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान रामपुर के बिलासपुर निवासी ट्रक मालिक बलविंदर सिंह के रूप में हुई। हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे थाना पूरनपुर क्षेत्र के बड़ी नहर और धन्ना गुरुद्वारे के बीच हुआ।

रामपुर के बिलासपुर निवासी बलविंदर सिंह (50) खुद ट्रक के मालिक थे और स्वयं ही वाहन चलाते थे। शुक्रवार को वह प्लास्टिक का सामान लेकर नेपाल बॉर्डर की ओर डिलीवरी के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक ट्रक में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत सभी संभावित कारणों को जांच के दायरे में रखा गया है।
पूरनपुर थाना प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि आग बुझने के बाद पुलिस ने ट्रक के केबिन की तलाशी ली। इस दौरान अंदर एक व्यक्ति का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि मृतक ट्रक चालक ही है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

पत्नी का पहले ही हो चुका था निधन
बलविंदर सिंह की पत्नी कुलबिंदर (40) का पहले ही निधन हो चुका है। अब उनकी मौत के बाद परिवार में केवल बेटा प्रीत 20 और परदीप 22 पिता की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक में आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था तथा मालवाहक वाहनों की तकनीकी स्थिति पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *