आज की ताजा खबर

संयुक्त जिला चिकित्सालय में किशोरियों को लगाया गया सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीका जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बांटी आंगनवाड़ी किट

top-news

श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय  भिनगा में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में 12 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।

कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने आंगनवाड़ी किट का भी वितरण किया। टीकाकरण के उपरान्त जिलाधिकारी ने किशोरियों से उनका कुशलक्षेम में जाना तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी ली।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि सही उम्र में एचपीवी का टीका लगवाने से किशोरियों को भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे से बचाया जा सकता है।

 

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील किया कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और समय पर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के बाद सभी किशोरियों को आवश्यक परामर्श दिया गया और स्वास्थ्य टीम द्वारा उनकी निगरानी भी की गई।

उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इस तरह के जागरूकता और टीकाकरण शिविरों का आयोजन जारी रखेगा। 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.राजपाल सिंह,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. वर्मा सहित अन्य अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री व भारी संख्या में बालिकाएं मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *