आज की ताजा खबर

स्कूल चलो अभियान के तहत ने निकली रैली

top-news

श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय  खरगोरा बस्ती की प्रधानाध्यापिका कविता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्कूल चलो अभियान का रैली गांव के प्रमुख मार्गों पर निकाली गईl जिसका शुभारंभ प्रधानाध्यापिका ने हरी झंडी दिखाकर कियाl इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'स्कूल चलो अभियान' का मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों (विशेषकर 6 से 14 आयु वर्ग) का 100% नामांकन सुनिश्चित करना है


इसका लक्ष्य ड्राप-आउट (बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले) बच्चों को वापस स्कूल लाना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना हैl परिषदीय (सरकारी) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत दाखिला सुनिश्चित करना। विशेष रूप से कम साक्षरता वाले क्षेत्रों में, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करनाl इस अवसर पर शिक्षिका दुर्गा शुक्ला, अमित सिसोदिया मधु श्रीवास्तव ,जयप्रकाश द्विवेदी , पंकज मिश्रा तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहेl

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *