आज की ताजा खबर

छात्रा की मौत मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित, ई-रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज ई-रिक्शा पुलिस ने किया बरामद, स्कूल के सभी स्टाफ की भूमिका की होगी जांच

top-news

भदैया (सुलतानपुर)। पखरौली प्राथमिक विद्यालय के गेट पर ई-रिक्शा की टक्कर से कक्षा एक की छात्रा अश्वनी प्रजापति की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपेन्द्र गुप्ता ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापिका कविता कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वहीं पुलिस ने बीईओ की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को बरामद कर लिया है। बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की लापरवाही सामने आई है। इसके आधार पर उन्हें निलंबित करते हुए बल्दीराय ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच की जिम्मेदारी बल्दीराय के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी को सौंपी गई है।


बीएसए ने पखरौली विद्यालय में तैनात सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कुड़वार की खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। घटना के बाद स्वयं मौके पर पहुंचे बीएसए ने विद्यालय परिसर, मुख्य गेट और बाउंड्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना के समय विद्यालय का मुख्य गेट खुला हुआ था।

उधर, पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। देहात कोतवाल धर्मबीर सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा के स्वामी राहुल मिश्रा, निवासी धनूपुर, के संबंध में जानकारी मिली है और चालक की तलाश की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के समय ई-रिक्शा स्वयं राहुल मिश्रा चला रहे थे। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *