आज की ताजा खबर

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों ने ठेकेदार पर जबरन काम कराने का लगाया आरोप तीन माह पहले हुई थी शादी, रात में लाइट का काम करते समय हादसा

top-news

लम्भुआ (सुलतानपुर)। लम्भुआ क्षेत्र के कुबेरशाह पट्टी निवासी एक 20 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर जबरन काम कराने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार थाना लम्भुआ क्षेत्र के कुबेरशाह पट्टी गांव निवासी दुर्गेश पुत्र मुरली मजदूरी करने के लिए शहर से सटे तुराबखानी (लाखीपुर) गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे लाइट का काम करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


शव को मोर्चरी हाउस लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की बहन दीपा और जीजा रिंकू ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा दुर्गेश से जबरन लाइट का काम कराया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार दुर्गेश की शादी महज तीन माह पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *