आज की ताजा खबर

बिसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ,भाजपा नेता कुंवर प्रताप सिंह (शिवम सिंह) व अन्य

top-news

बिसौली में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत  

भाजपा की सफलता का आधार सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता :- पूरनलाल लोधी 

भाजपा नेता कुंवर प्रताप सिंह (शिवम सिंह) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम

बदायूँ । भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली विधानसभा में प्रथम प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर एवं ब्लॉक प्रमुखगण, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण रहा तथा अनेक स्थानों पर पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा तथा ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिसौली विधानसभा की सीमा पर आंवला-बिसौली मार्ग पर हुआ, जहाँ बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके पश्चात ग्राम पैपल में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के आवास पर स्वागत किया गया। ग्राम बगरैन में भाजपा नेता कुंवर प्रताप सिंह (शिवम सिंह) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम तथा ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर में बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके उपरांत बिसौली नगर के तिरंगा चौक पर नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।


बुद्ध बाजार स्थित भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया तथा भाजपा की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। इसके बाद मोहल्ला कटरा स्थित ज्योति आर्य एवं गौरव आर्य के आवास पर स्वागत कार्यक्रम तथा मंडल उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने आगे बूथ की मजबूती ही चुनावी विजय का सबसे मजबूत आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर नियमित संपर्क, जनसंवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।

आगे कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने के साथ-साथ भाजपा के अभियानों को पूरी निष्ठा से सफल बनाएं।इस अवसर पर ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, विजय शर्मा, गुड्डू देवी, वैभव मिश्रा, सरिता वार्ष्णेय, अनुपम पाठक, आशीष गर्ग, संगीता रस्तोगी, सविता शर्मा, शिवम शंखधार, रामवीर सिंह, शिवकुमार पराशरी, पंकज सिंह, राघव सिंह, रीना राघव, दीपेश वार्ष्णेय, राजेश भारद्वाज, वैभव शर्मा, राहुल सिंह, अनिता शर्मा, उषा शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नवनीत शर्मा, अनुभव उपाध्याय वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *