आज की ताजा खबर

बलिया सांसद सनातन पांडेय का छात्र सभा ने किया अभिनंदन लोहरामऊ चौराहे पर जुटे सैकड़ों युवा, योगेश तिवारी ने भेंट किया फरसा और अंगवस्त्र

top-news

सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के बलिया सांसद सनातन पांडेय के सुलतानपुर आगमन पर शहर के लोहरामऊ चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव योगेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने सांसद का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। योगेश तिवारी ने भगवान परशुराम के प्रतीक चिह्न के रूप में फरसा और मां लोहरामऊ भवानी के आशीर्वाद स्वरूप शाल भेंट कर उनका स्वागत किया।


कार्यक्रम में छात्र सभा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य, राकेश यादव, विकास यादव, आशीष मिश्रा, राज मिश्रा, मुकेश तिवारी, अंकित तिवारी, आदित्य पांडेय, विनय पांडेय, विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि बलिया सांसद सनातन पांडेय जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुलतानपुर पहुंचे थे। वह आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में आयोजित होने वाले जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम की तैयारी बैठक में शामिल होने आए थे। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *