आज की ताजा खबर

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर माध्यमिक कर्मचारी संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम भेजा मांग पत्र, कर्मचारियों ने जल्द निर्णय की उठाई मांग

top-news

सुलतानपुर। माध्यमिक कर्मचारी संगठन ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में चिकित्सा खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए यह सुविधा बेहद जरूरी है।


ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने शासन से शीघ्र निर्णय लेकर कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला मंत्री दिनेश कुमार सिंह, शकील अहमद, शिव शंकर पांडेय, राधे, मनोज सिंह, रोशन लाल, सुनील, रिंटू सिंह, ऋषि सिंह, विजय कुमार, गंगा दिन, गिरीश चंद्र सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आगे भी शासन स्तर पर प्रयास जारी रहेगा और जल्द समाधान की उम्मीद है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *