आज की ताजा खबर

दक्षिण मुखी हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा

top-news

सिंहपुर -अमेठीI इन्हौना थाना परिसर से बुधवार को सुबह 9 बजे दक्षिण मुखी हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य शोभायात्रा श्रद्धा,भक्ति,एवं उत्साह पूर्वक निकाली गई। शोभायात्रा रत्नेश्वर मंदिर,इन्हौना चौराहा और ज्वाला देवी मंदिर होते हुए पुनः थाना प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई।

मार्ग भर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय बजरंगबली का भावपूर्ण जयकारा लगाते रहे तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा हर्षोंउल्लास के साथ जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।


इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी विवेक सिंह अपनी पूरी टीम के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवी राम किशोर त्रिवेदी बब्लू,ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा,पुत्ती महाराज,मन्नू त्रिवेदी,तेज नारायण मिश्रा,सियाराम दत्त मिश्रा,डीडीसी विकास यादव,शिरीष गुप्ता,सौरभ यादव,बच्चू लाल,राजेश मौर्य,मनीष गुप्ता,सुनील पासी,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *