आज की ताजा खबर

युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए डीएम का सख्त संदेश, लंबित मामले जल्द निपटाएं स्वरोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

top-news

बरेली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह ने योजना की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान डीएम ने लाभार्थियों के चयन, ऋण स्वीकृति, वितरण और लंबित आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली।


उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि पात्र युवाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। साथ ही आवेदन पत्रों का शीघ्र सत्यापन कर निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया।

डीएम ने संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक युवाओं तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी सीपी श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग विकास यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *