आज की ताजा खबर

प्रतिभाएँ किसी साधन की मोहताज नहीं होतीं : डॉ. एमपी आर्य, विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

top-news

नवाबगंज/बरेली। नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर पहुंचकर आईआईटी में चयनित मेधावी छात्र संतोष गंगवार का मिठाई खिलाकर एवं राम नाम का पीताम्बरी पटका पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभाएँ किसी साधन की मोहताज नहीं होतीं।
विधायक ने कहा कि परिवार का सहयोग, स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदारी से की गई मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने संतोष गंगवार की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे मेधावी विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

डॉ. आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति और तकनीकी शिक्षा के विस्तार के माध्यम से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों से संतोष गंगवार से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति नवाबगंज के डायरेक्टर राकेश गंगवार, सुरेंद्र वीर मास्टर, अमर सिंह राठौर, पूर्व प्रधान छेदा लाल गंगवार, ग्राम प्रधान मूंगा लाल गंगवार, विधायक के पीआरओ रोहित गंगवार, प्रतिनिधि बबलू गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता नत्थूलाल आर्य, जितिन गिरी गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *