आज की ताजा खबर

चैकिया धाम में 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका

top-news

जौनपुर। बुधवार से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होने पर मां श्री शीतला धाम में सुबह 4 बजे से मंगला आरती दर्शन करने के लिए भक्त कतार में लग गर्भ ग्रह के कपाट खुलने का इंतजार करते रहे ।

सुबह 5ः30 गर्भ ग्रह का कपाट खुलने पर मां शीतला की महारानी का आज प्रथम नवरात्र के दिन मां दुर्गा के  स्वरूप की पूजा अर्चना मंदिर के महंत विवेकानंद ने मंगला आरती कर प्रारंभ की तत्पश्चात मां के सभी भक्तों ने बारी बारी से मां का दर्शन प्राप्त अपनी मनोकामना पूर्ति और माता जी के आशीर्वाद की प्रार्थना कर निकास द्वारा से निकलते रहे अनेक भक्तों ने अपनी कामना की सिद्धि के लिए हवन यज्ञ भी कराया ।


श्रद्धालु मां श्री शीतला जी के दर्शन के बाद गर्भ ग्रह के पीछे स्थित भगवान विष्णु के मंदिर श्री सत्यनारायण भगवान मां श्री शीतला जी के कुंड के पास स्थित बाबा काल भैरवनाथ गर्भ ग्रह के पूर्व में स्थित बाबा बजरंगबली और मां काली के दर्शन कर अपने अपने गंतव्य और मां विंध्यवासिनी दर्शन के लिए प्रस्थान करते रहे । गुप्त नवरात्रि की इस विशेष अवसर पर मानस में शीतला जी मंदिर के महंत   ने बताया कि आज लगभग 10 हजार दर्शनाथियों ने मां श्री शीतला जी मंदिर में आकर मां के चरणों में मत्था टेका।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *