आज की ताजा खबर

खड़े ट्रक से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 46 यात्रियों में मची चीख-पुकार; बड़ा हादसा टला

top-news

सवायजपुर (हरदोई)। कटरा-विल्हौर हाईवे पर सवायजपुर क्षेत्र के कन्हारी गांव के सामने बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से हरदोई जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई और फिर पलट गई। बस में सवार 46 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही कन्हारी गांव स्थित एक ढाबे के सामने पहुंची, चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पहले ढाबे के पास खड़े ट्रक से टकराई, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं रूपापुर चौकी प्रभारी अतुल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से चले गए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *