आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मारपीट और ₹20 हजार लूट का आरोप, एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं; पीड़ित न्याय के लिए भटकने को मजबूर
- दैनिक लोक भारती
- 15 Jul, 2026
टोडरपुर (हरदोई)। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुर्जीपुर निवासी अंकित शुक्ला ने मारपीट और ₹20 हजार लूटे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न ही उसे न्याय मिल सका है।
अंकित शुक्ला के अनुसार, वह बेहटा गोकुल की एक दुकान पर झाले गिरवी रखकर मजदूरों के भुगतान के लिए रुपये लेकर खेत जा रहा था। रास्ते में गंगासागर, सोनू और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई, फिर मारपीट कर उसके पास मौजूद ₹20 हजार छीन लिए गए।
पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाने में लिखित तहरीर देने की सलाह दी। इसके बाद उसने 8 जुलाई को बेहटा गोकुल थाने में शिकायत पत्र दिया, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित के अनुसार, घटना उसके गांव से लगभग 800 मीटर की दूरी पर हुई थी। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों का पुलिस पर से भरोसा कमजोर होगा। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा लूटी गई धनराशि बरामद कराने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







