आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एक माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
- दैनिक लोक भारती
- 15 Jul, 2026
हरदोई I हरदोई सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिलवारी में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर फुंका होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है, घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम अंकित तिवारी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समस्या का शीघ्र समाधान कराते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में राम औतार, श्यामू, छोटे भैया, हरिप्रसाद, धनीराम, सुनील, राम लखन, राजवीर, श्यामा कुमार, अटल, मीना, रूबी, कमरुद्दीन, नरेश, अली शेर, रामनिवास शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







