आज की ताजा खबर

नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास प्रस्तावों को मंजूरी

top-news

हरदोई। नगर पालिका परिषद हरदोई की बोर्ड बैठक बुधवार को अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सितंबर 2025 से जून 2026 तक के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया तथा वर्ष 2026-27 की निविदाओं और ठेकों को मंजूरी दी गई।


बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, नवयुग पालिका योजना, वंदन योजना, जलनिकासी योजना, उपवन योजना तथा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत एमआरएफ सेंटर निर्माण सहित विभिन्न विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। साथ ही शहर सीमा के लिए एक छोटा शव वाहन और शव संरक्षण हेतु डीप फ्रीजर खरीदने की स्वीकृति भी दी गई। अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने नगर के विकास में सहयोग के लिए राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया, जबकि अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *