आज की ताजा खबर

कब्रिस्तान में जेसीबी से कब्रें तोड़ने का आरोप

top-news

राठ (हमीरपुर)। राठ कस्बे के बड़ी जुलहैटी मोहल्ला निवासी एक महिला ने कब्रिस्तान की भूमि पर जेसीबी चलाकर पुरानी कब्रें तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बड़ी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी फातिमा खातून पत्नी मुनीर शाह ने तहसीलदार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मौजा राठ दक्षिण स्थित गाटा संख्या 500, रकबा 0.166 हेक्टेयर कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है, जहां उनके परिवार सहित कई लोगों की पुरानी कब्रें बनी हुई हैं। आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति के द्वारा तथा कुछ अन्य लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और बिना अनुमति व बिना किसी सूचना के पुरानी कब्रों को तोड़ दिया। महिला का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें 14 जुलाई को मिली। आरोप है कि संबंधित लोग शेष पुरानी कब्रें भी तोड़ने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार राठ ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *