आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
एटीसी कमांडेंट के आवास पर कार्यरत सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत
- दैनिक लोक भारती
- 15 Jul, 2026
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीसी कमांडेंट के सरकारी आवास पर कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी की कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एटीसी कमांडेंट पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजपुर चिलवारा निवासी शैलेन्द्र पाल के रूप में हुई है। वह एटीसी कमांडेंट शगुन गौतम के सरकारी आवास पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। परिजनों का आरोप है कि 25 जून को कमांडेंट के आवास से कुछ सामान गायब हो गया था। चोरी के संदेह में शैलेन्द्र पाल से पूछताछ की गई और उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। मृतक की पत्नी का कहना है कि शैलेन्द्र को दो दिनों तक एक कमरे में बंद रखकर उसके साथ मारपीट की गई तथा उससे कथित रूप से पांच लाख रुपये की मांग भी की गई। परिजनों के अनुसार, लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर शैलेन्द्र ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि कथित मारपीट में घायल एक अन्य व्यक्ति का उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजन ’’पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल’’ से मिले और पूरे मामले की शिकायत करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि प्रताड़ना के कारण ही शैलेन्द्र ने यह कदम उठाया।
एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







