आज की ताजा खबर

सपा सांसद आनंद भदौरिया की फेसबुक पोस्ट से मची खलबली

top-news

सीतापुर। धौरहरा सपा सांसद सपा के कद्दावर नेता व पार्टी के मुखिया के करीबी  आनंद भदौरिया के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 2027 के चुनाव में विधान सभाओं के दावेदारों में खलबली मच गई है। सांसद धौरहरा ने अपनी फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है कि 2027 में विधान सभा के टिकट पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करेगें इस बार कोई सिफारिश नही चलेगी। सांसद के इस पोस्ट के बाद टिकट के लिए गणेश परिक्रमा कर रहे दावेदारों में हलचल मची है। मालूम हो कि 2024 लोक सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने भाजपा प्रत्याशी/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को करीब चार हजार मतों से हराकर संसद पहुंचे थे। इस चुनाव के बाद आंनद भदौरिया की चुनाव में सहयोग करने वाले 2027 के चुनाव में विधान सभा प्रत्याशी की दावेदारी की है। सूत्रों की माने तो यह सभी दावेदार सपा सांसद की गणेश परिक्रमा  कर विधान सभा में टि कट पक्का करा रहे थे इसी बीच सांसद आनंद भदौरिया की पोस्ट में सभी में खलबली मचा दी है। मालूम हो कि धौरहरा लोक सभा में जिले की हरगंाव व महोली विधान सभा आती है इसी के साथ लखीमपुर जिले की धौरहरा, कस्ता व मोहम्मदी विधान सभा शामिल है। इन सभी विधान सभा के दावेदारों में हडकंप मचा है। सूत्रों की माने तो लोक सभा के चुनाव में सांसद ने सभी को विधान सभा टिकट दिलाने का आश्वासन दिया था।
सपा संासद ने यह किया पोस्ट
सपा सांसद आनंद भदौरिया ने पोस्ट किया है कि आदरणीय नेतागणों 2027 विधान सभा चुनाव में पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तय करेगें कि उम्मीदवार कौन होगा इस बार सिफारिश से कोई टिकट नही मिलने जा रहा है। मेरा उत्तरदायित्व लोक सभा की पांचो विधान सभा के प्रति है मै स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि पांचो क्षेत्र में जिसे पार्टी प्रत्याशी बनाएगी भले ही उसने लोक सभा में मेरी खिलाफत की हो मै उसे जिताने का प्रयास करुंगा। पांचो क्षेत्र मंे मै किसी क्षेत्र में पैराकार  नही मेरा कोई पसंदीदा उम्मीदवार नही है। सभी टिकट चाहने वालों को सुझाव है कि वह अपना प्रयास राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से करें उन्होने यह भी लिखा है कि जब आपकों हमसे मदद की उम्मीद होती है तो हमारे अंदर गुणों की खान नजर आती है और जब ना उम्मीद दिखती है तो मुझसे ज्यादा अवगुण धरती पर दूसरे इंसान में नजर नही आते है आप हमसे अकेले में हमारी तारीफ और पीठ पीछे भगवान मालिक है मेरे चुनाव में मदद करने वाले टिकटार्थियों को मैने कोई टिकट दिलाने का वादा नही किया थाा जो मेहनत रुपी कर्ज है उसे मौके मिलेगा उसे अदा करता रहंूगा। सांसद की पोस्ट के बाद दावेदार में खलबली मची है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *