आज की ताजा खबर

नाधा पुलिस चौकी के सामने मृतक का शव रखकर, अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे ग्रामीण पर पुलिस ने देर रात लाठी चार्ज करके खदेड़ा

top-news

सहसवान -बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र पुलिस चौकी नाधा पर मृतक का शव रखकर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा दोषी पुलिस चौकी स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग लेकर हंगामा कर रहे ग्रामीण एवं परिजनों काफी समझाने बुझाने के बाद भी ना मानने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक देहात हृर्देश कठेरिया, एसडीएम सहसवान रिपुदमन सिंह, ने हंगामा कर रहे परिजनों ग्रामीणों को उनकी मांगों के अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बावजूद जब ग्रामीण नहीं माने तब मध्य रात्रि 11:30 बजे के लगभग पुलिस ने लाठी चार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। तथा मृतक के शब को ले जाकर ग्राम कदर नगर उर्फ़ कादर चौक में श्मशान घाट पर ले जाकर परिजनों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शब का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात है।
ज्ञात रहे थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम कादर नगर उर्फ कादर चौक में मंगलवार की रात एक परिजन के साथ बाइक से घर लौटते समय बाइक के सामने कार खड़ी करके जबरन रोकते हुए दावत खाकर लौट रहे हरिओम को लाठी डंडों घातक असलेह भाला मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं भेज दिया जहां उपचार के दौरान हरिओम की मौत हो गई। बदायूं में ही हरिओम का शव का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात परिजन हरिओम के शव को ट्रैक्टर ट्राली में डालकर सहसवान चंदौसी मार्ग से ग्राम नाधा होते हुए अपने ग्राम कादर नगर उर्फ कादर चौक जा रहे थे बीच रास्ते में नाधा पुलिस चौकी के सामने मृतक हरिओम के शब को रखकर नारेबाजी करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया इसी बीच सहसवान चंदौसी मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी करें लग गई ग्रामीणों परिजनों की मांग थी कि दोषी लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा पुलिस चौकी के तैनात घटना में संलिपित पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाए। 
सड़क पर हंगामा कर रहे हरिओम के परिवार रिश्तेदार एवं ग्रामीण की जानकारी तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक देहात तथा पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहसवान को दी गई जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकार सहसवान अशोक कुमार सिंह एसडीएम सहसवान रिपुदमन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक देहात हिरदेश कठेरिया भारी पुलिस पर लेकर मौके पर पहुंच गए परंतु हंगामा कर रही भीड़ कार्यवाही न होने तक हटने को तैयार नहीं थी। पुलिस प्रशासन ने कई बार भीड़ को हटाने का समझने का प्रयास किया तथा कहा कि वह दोषी लोगों का शीघ्र गिरफ्तार करेंगे तथा पुलिस चौकी स्टाफ की शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच करेंगे दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाएगा परंतु मौके पर ही सभी कार्यवाही करने के लिए प्रशासन को बाध्य कर रही थी। यही नहीं कई लोग बोतलों में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने की धमकी दे रहे थे पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीण एवं परिजनों के बीच कई बार हुई वार्ता के बावजूद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जैसे-जैसे समय बीतता गया रात होती गई वह उग्र होते गए एक ग्रामीण ने अपने ऊपर बोतल से पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया तो किसी ग्रामीण ने भूमि पर गिरे पेट्रोल में आग लगा दी जिससे प्रदर्शन स्थल पर अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे मौके पर पहुंची थाना बिल्सी थाना इस्लामनगर थाना सहसवान थाना ज़रीफ नगर थाना उघैती पुलिस के अलावा मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस पीएससी तथा पुलिस क्षेत्राधिकार बिल्सी हंगामा कर रहे उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया लाठी चार्ज करने से पूर्व पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए विद्युत व्यवस्था भी बंद कर दी विद्युत आपूर्ति कर रहे जनरेटर भी बंद कर दिए। लाठी चार्ज होते ही धरना स्थल पर भगदड़ मच गई लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे पुलिस ने काफी दूर-दूर तक जाकर लोगों के साथ जमकर मारपीट की। लाठी चार्ज में सूत्रों का कहना है लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए जो पुलिस दर से निजी चिकित्सालय में अपना उपचार कर रहे हैं पुलिस ने मौके से पेट्रोल पंप लाठी डंडे मोबाइल फोन के अलावा पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इधर आरोप है नाधा पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी अनुराग गिरी युग शर्मा पर उपद्रवियों ने पेट्रोल पंप फेंक कर उन्हें करने का भी प्रयास किया था परंतु उनका प्रयास असफल साबित हुआ।
इधर पुलिस ने मृतक हरिओम के शव को गांव कादर नगर उर्फ़ कादरचौक ले जाकर दो-तीन परिजनों की मौजूदगी में हरि पुलिस बल के बीच मृतक हरिओम का दाह संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में करा दिया।
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल पीएससी दमकल वाहन तैनात है। उच्च अधिकारियों द्वारा ग्राम से पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है।
इधर पुलिस ने मृतक हरिओम की घटना में नमजार छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर में असलेह के जिला जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने उपद्रव कर रहे पांच उपद्रवियों सहित 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *