आज की ताजा खबर

जन्मदिन पर विधायक पंकज गुप्ता का जनसेवा उपहार: निजी संसाधनों से लोकनगर की जर्जर सड़क का कराया निर्माण

top-news

200 मीटर सड़क बनने से जलभराव और गड्ढों से मिली राहत, मोहल्लेवासियों ने जताया आभार

नगर पालिका से समाधान न मिलने पर विधायक ने निजी स्तर पर शुरू कराया निर्माण कार्य

उन्नाव | उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लोकनगर के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण निजी संसाधनों से शुरू कराया। लंबे समय से बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को इस पहल से बड़ी राहत मिली है।

लोकनगर की करीब 200 मीटर लंबी सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में जलभराव और गड्ढों की वजह से आवागमन मुश्किल हो गया था। समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय सभासद ने पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।


प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे विधायक पंकज गुप्ता ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। नगर पालिका से कार्य न होने पर उन्होंने जिलाधिकारी से आवश्यक अनुमति (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी की और अपने जन्मदिन के अवसर पर निजी संसाधनों से सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया।

सड़क निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान अब संभव हो पाया है। सड़क बनने से बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली छात्रों को जलभराव और कीचड़ से राहत मिलेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा।

क्षेत्रवासियों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके इस जनहितकारी कदम की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल जनप्रतिनिधियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे 

उन्नाव: जन्मदिन पर विधायक पंकज गुप्ता ने दिया अनोखा उपहार, बदहाल सड़क का खुद कराया निर्माण |

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *