आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
फतेहगढ़ जेल का औचक निरीक्षण: जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, सफाई कर्मियों से की सीधी बातचीत
- दैनिक लोक भारती
- 16 Jul, 2026
जिला और केंद्रीय कारागार में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों के दौरे से मचा हड़कंप
सफाई कर्मियों के बीच जातीय भेदभाव की भी हुई पड़ताल, अधिकारियों ने जताया संतोष
फर्रुखाबाद | फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित जिला एवं केंद्रीय कारागार में सोमवार को जिला जज सतीश चंद्र, जिलाधिकारी अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के एक साथ जेल पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से सीधे संवाद कर कार्यस्थल का माहौल और आपसी समन्वय की जानकारी ली।
जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सफाई कर्मियों के बीच किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव या आपसी वैमनस्य न हो। अधिकारियों ने जिला जेल के 12 और केंद्रीय कारागार के 7 सफाई कर्मियों से अलग-अलग बातचीत की।
पूछताछ के दौरान सभी कर्मचारियों ने बताया कि वे बिना किसी भेदभाव के मिल-जुलकर कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण में जेल परिसर की साफ-सफाई और कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य संतोषजनक पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।
अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
फर्रुखाबाद: जेल में डीएम, एसपी और जिला जज का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा |
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







