आज की ताजा खबर

जर्जर सड़क के विरोध में स्कूल के बच्चों ने किया प्रदर्शन, बोले- 'सुरक्षित सड़क हमारा अधिकार'

top-news

जमुनहा-श्रावस्ती। जिले के जमुनहा स्थित विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय के सामने बदहाल सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर गुरुवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

विद्यालय के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने सुरक्षित सड़क हमारा अधिकार है"और "हमारी सड़क कब बनेगी?"जैसे नारे लगाकर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया।


विद्यार्थियों का कहना था कि खराब सड़क के कारण स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो गया है और कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने भी प्रशासन से मांग की कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।फिलहाल इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *