आज की ताजा खबर

देवरनिया के गांवों में पाइप लाइन लीकेज चलते पानी टंकी बंद

top-news

गिरन्ट बाजार-श्रावस्ती । विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत देवरनिया के सभी गांवों में पाइप लाइन लीकेज चलते इन दिनों पानी टंकी बंद पड़ी है। जल निगम विभाग के लचर रवैया के कारण नहीं सही हो पा रहा गांव में पाइप लीकेज जिसके चलते देवरनिया , कतकही, ओबी मुर्तिहा , कोरियन पुरवा, बादल पुरवा , बरगदही , पसियनपुरवा , सुबरातीपुरवा , लम्बुइया , छेदी पुरवा जबकि वर्ष 2018-2019 में बनी टंकी इसके बाद आज भी पिपरहवा , टड़वा गांव में नहीं पहुंचा एक बार भी पानी।


सरकार हर घर नल जल के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च कर चुकी है मगर धरातल पर जलनिगम श्रावस्ती की उदासीनता पूर्ण रवैया के चलते गांवों में शुद्ध पेयजल व्यवस्था मात्र कागजों तक ही सीमित रह गया है।

आज भी देवरनिया पानी टंकी शो पीस बनी नजर आ रही हैं। आम जनता को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *