आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जेईई एडवांस्ड में तान्या ने सफलता के बाद एमएनआईटी में बनाई जगह
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jul, 2026
जेईई मेन में 97.4968 पर्सेंटाइल के बाद जेईई एडवांस्ड में हासिल की सफलता जोसा काउंसिलिंग के पांचवें चरण में 16 जुलाई को प्रयागराज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट आवंटित
बरवा राजापाकड़ कुशीनगर। दुदही विकास खंड के बंगरा रामबक्स राय गांव निवासी अधिवक्ता विजय कुमार राय की पुत्री तान्या राय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जेईई मेन में 97.49 पर्सेंटाइल प्राप्त करने के बाद तान्या ने जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल की।
इसके बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की काउंसिलिंग के पांचवें चरण में 16 जुलाई को उन्हें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), प्रयागराज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट आवंटित हुई है। तान्या को संस्थान में चार वर्षीय बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।
तान्या ने कक्षा 10 में 96 प्रतिशत और कक्षा 12 में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा प्रयागराज में हुई है। पढ़ाई के दौरान तान्या ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को अपनी सफलता का आधार बनाया।
जेईई मेन में बेहतर पर्सेंटाइल हासिल करने के बाद जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त करना उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है। प्रतिष्ठित संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। तान्या की सफलता पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
मां ब्यूटी राय, दादा रघुनाथ राय, बड़े पिता व पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, संजय राय, लेखपाल अनिल कुमार राय, डा. राकेश राय, गौरव शुक्ल आदि ने तान्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







