आज की ताजा खबर

बांसी नदी के बैकुंठपुर कोठी घाट पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

top-news

दुदही कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बासी नदी स्थित बैकुंठपुर कोठी घाट के किनारे शनिवार देर रात्रि को एक मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ काफी देर तक नदी के किनारे दिखाई दिया, जिससे नदी में मछली पकड़ने तथा अन्य दैनिक कार्यों के लिए आने वाले लोगों में भय का वातावरण बन गया। ग्रामीणों ने बच्चों एवं महिलाओं को नदी के किनारे जाने से रोकने की अपील की है।


स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अन्य स्थान पर छोड़े जाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। फिलहाल मगरमच्छ के दिखाई देने से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग नदी किनारे जाने से परहेज कर रहे हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *