आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर: AIMIM ने जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में किया प्रदर्शन
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jul, 2026
कुशीनगर में AIMIM का प्रदर्शन: जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त करने की उठाई मांग
जिलाध्यक्ष शहबाज अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
शिक्षण कार्य जारी रखने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कुशीनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष शहबाज अहमद के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि देश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा प्राप्त करने और शिक्षण संस्थान संचालित करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। पार्टी ने मांग की कि जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश को निरस्त कर नियमितीकरण अथवा संयोजन शुल्क के माध्यम से संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रखने की अनुमति दी जाए, ताकि वहां अध्ययनरत छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शहबाज अहमद ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई जारी रहती है तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध को और तेज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन भी किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जमशेद आलम, साहिब पठान, मुन्ना अंसारी, अख्तर अली (संजय खान), रजा इश्मोहम्मद अंसारी, समीर सिद्दीकी आलम, मोहम्मद गुलाबुद्दीन रजा, नफीस अंसारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फिलहाल जौहर विश्वविद्यालय को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। अब इस मामले में प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







